नीति आयोग
स्थापना : 1 जनवरी, 2015 (योजना आयोग के स्थान पर)
अध्यक्ष : प्रधानमंत्री
उपाध्यक्ष : प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त [सुमन बेरी - 1 मई, 2022 से]
संचालन परिषद: सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल।
क्षेत्रीय परिषद : विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री या उसके द्वारा नामित व्यक्ति मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की बैठक की अध्यक्षता करता है।
तदर्थ सदस्यता : अग्रणी अनुसंधान संस्थानों से बारी-बारी से 2 पदेन सदस्य।
पदेन सदस्यता: प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिकतम चार सदस्य।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): भारत सरकार का सचिव जिसे प्रधानमंत्री द्वारा एक निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है।
विशेष आमंत्रित: प्रधानमंत्री द्वारा नामित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ।
नीति आयोग के दो प्रमुख हब :
1. टीम इंडिया हब- राज्यों और केंद्र के बीच इंटरफेस का काम करता है।
2. ज्ञान और नवोन्मेष हब- नीति आयोग के थिंक-टैंक की भाँति कार्य करता है।
एशियाई विकास बैंक
स्थापना : 19 दिसंबर, 1966
मुख्यालय : मनीला, फिलीपींस
उद्देश्य : एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
सदस्य : ADB में कुल 68 सदस्य हैंI भारत ADB का संस्थापक सदस्य है।
कुल सदस्यों में से 49 सदस्य देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हैं, जबकि 19 सदस्य अन्य क्षेत्रों से हैं।
31 दिसंबर, 2019 तक ADB के पाँच सबसे बड़े शेयरधारकों में जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (प्रत्येक कुल शेयरों के 15.6% के साथ), पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (6.4%), भारत (6.3%) और ऑस्ट्रेलिया (5.8%) शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ