1. लाचिन कॉरिडोर
· हाल ही में अजरबैजान ने अर्मेनियाई पक्ष के विरुद्ध सेवन झील के पास तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी प्रारंभ की थी।
· इसके जवाब में अर्मेनियाई पक्ष ने अलगाववादी नागोर्नो-कराबाख क्षेत्रों में कलबजार और लाचिन कॉरिडोर में अजरबैजान की सेना पर गोलाबारी की।
· लाचिन कॉरिडोर अज़रबैजान के लाचिन जिले का हिस्सा है।
|
नागोर्नो-कराबाख
क्षेत्र · यह दक्षिण काकेशस में कराबख पर्वत श्रृंखला के भीतर एक भूमि
से घिरा हुआ क्षेत्र है। · यह आर्मेनिया और अज़रबैजान के मध्य एक विवादित क्षेत्र है। · यह वर्तमान में
गैर-मान्यता प्राप्त कलाख गणराज्य के नियंत्रण में है,
जिसने 1991 में आर्मेनिया की मदद से खुद को स्वतंत्र घोषित किया
था। |
2.
भारत का पहला वन विश्वविद्यालय
· भारत का पहला वन
विश्वविद्यालय तेलंगाना के हैदराबाद शहर में स्थापित किया जाएगा।
· विश्व स्तर पर, यह रूस और चीन के बाद तीसरा वानिकी विश्वविद्यालय होगा।
· इसका उद्देश्य वन संसाधनों
के संरक्षण और सतत प्रबंधन के लिए गुणवत्ता वाले वानिकी पेशेवरों का उत्पादन करना
और अनुसंधान को बढ़ावा देना और उद्योगों की मांग को पूरा करने के लिए वृक्षारोपण
फसलों के प्रसार के लिए उपयुक्त तरीके विकसित करना होगा।
3. शंघाई सहयोग संगठन
(SCO) की पर्यटन और सांस्कृतिक
राजधानी : वाराणसी
· हाल ही
में समरकन्द, उज्बेकिस्तान में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 22 वें शिखर सम्मेलन में इस संगठन की
पहली ‘पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी’ के रूप में वाराणसी को नामांकित किया गया है।

|
शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
|
4. भारत के 76वें
शतरंज ग्रैंडमास्टर : प्रणव आनंद
· हाल ही में
प्रणव आनंद भारत के 76वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

0 टिप्पणियाँ