दूर से नमस्ते
- यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट और यूनिसेफ ने
"दूर से नमस्ते" शीर्षक से दूरदर्शन और YouTube श्रृंखला को
प्रारंभ किया है।
- यह एक नई टेलीविजन श्रृंखला है जो महामारी के बाद की दुनिया में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देती है।
- यह महामारी के बाद की दुनिया की चुनौतियों को उजागर करती है और स्वस्थ व्यवहार और प्रथाओं को अपनाने को बढ़ावा देती है।
यूनिसेफ
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's
Fund-UNICEF) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को बनाया गया था।
- इसे बनाने का प्रमुख उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध में तबाह हुए देशों में बच्चों और माताओं को आपातकालीन स्थिति में भोजन और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना था।
- यूनिसेफ को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार, वर्ष 1989 में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ
अस्तुरियस अवॉर्ड मिला था।
- गर्ल स्टार प्रोजेक्ट— यह फिल्मों की एक श्रृंखला है जो
भारत के पाँच उत्तरी राज्यों में सबसे वंचित समुदायों की उन लड़कियों की कहानी है, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक बाधाओं के बावजूद जीवन में
सफलता प्राप्त की है। यह यूनिसेफ की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक है।
भारत की पहली लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री
.jpg)
- यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुपति नामक स्थान पर स्थापित की जाएगी।
- इसको मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा।
वेब पोर्टल 'सीएम दा हैसी' या “to inform the CM”
- यह मणिपुर सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
- इसका उपयोग जनता की शिकायतों को समय पर ढंग से संबोधित करने और उन शिकायतों को जांच के लिए राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी विभाग में अग्रेषित करने के लिए किया जाएगा।
‘दौलताबाद’ दुर्ग का नाम हुआ ‘देवगिरी' दुर्ग
- यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर देवगिरि गाँव में निर्मित है। इसको प्रारंभ में ‘दौलतपुर’ दुर्ग के नाम से जाना जाता था।
- यह पहले यादव राजवंश की राजधानी थी और कुछ समय के लिए दिल्ली सल्तनत की राजधानी थी।
- 14 वीं शताब्दी में मोहम्मद तुगलक द्वारा इस दुर्ग
का नाम परिवर्तित करके दौलताबाद कर दिया गया था,
जिन्होंने दक्षिणी भारत में सैन्य अभियानों के आधार के रूप में इसके
महत्व को समझा और अपनी राजधानी बनाने के विचार की कल्पना की।

0 टिप्पणियाँ