Biology Questions (जीव विज्ञान से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न)

1. मानव रक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. रक्त का अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा को ‘हीमेटोलॉजी’ कहते हैं।
2. रक्त तरल संयोजी ऊतक है एवं स्वस्थ व्यक्ति में इसकी मात्रा सामान्यत: 4 लीटर होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य नहीं है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2                                          [b]

2. निम्नलिखित में से रुधिर प्लाज्मा के संदर्भ में सत्य कथन है/हैं?
1. यह रुधिर का लगभग 55 प्रतिशत भाग होता है।
2. यह हल्का लाल रंग का होता है।
3. इसमें 7-8 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है।
4. यह रुधिर का तरल भाग होता है।
कूट :

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) उपर्युक्त सभी                                                  [c]

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. रक्त कणिकाओं में RBC की मात्रा सर्वाधिक होती है।
2. रक्त कणिकाओं के अंतर्गत नर व मादा में RBC की संख्या समान होती है।
3. रक्त कणिकाएँ, मानव शरीर के कुल रक्त का लगभग 60 प्रतिशत भाग होती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 व 3
(c) केवल 2 व 3
(d) उपर्युक्त सभी                                                      [a]
4. निम्नलिखित में से हीमोग्लोबिन के संदर्भ में सत्य कथन है-
(a) हीमोग्लोबिन एक श्वसन वर्णक नहीं है।
(b) ऑक्सीहीमोग्लोबिन के कारण रक्त का रंग पीला होता है।
(c) हीमोग्लोबिन में मुख्यत: एल्ब्यूमीन प्रोटीन पाया जाता है।
(d) हीमोग्लोबिन में लौह धातु नहीं पाया जाता है।          [c]
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. स्तनधारियों में केन्द्रक युक्त लाल रक्त कणिकाएँ (RBC) केवल ऊँट, लामा तथा जिराफ में पाई जाती ।
2. न्यूट्रोफिल, मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBC) हैं।
3. ब्लड कैंसर रोग में लाल रक्त कणिकाओं (RBC) की संख्या बढ़ जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
(a) केवल 1 व 2
(b) केवल 1 व 3
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी                                                          [c]

6. निम्नलिखित में से कितने युग्म सुमेलित है/हैं?
रक्त के घटक                                प्रकार्य

1. लाल रक्त कणिकाएँ – ऑक्सीजन का परिवहन
2. श्वेत रक्त कणिकाएँ – संक्रमण से संघर्ष
3.पट्टिकाणु/ प्लेटलेट्स – रक्त का थक्का बनाने में सहायक
4. प्लाज्मा – विलयित पदार्थों का वाहक
कूटः
(a) केवल एक युग्म सुमेलित है।
(b) केवल दो युग्म सुमेलित हैं।
(c) केवल तीन युग्म सुमेलित हैं।
(d) उपर्युक्त सभी युग्म सुमेलित हैं।                                     [d]
7. रक्त के तत्त्वों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं?
1. लाल रक्त कणिकाओं की संख्या वही होती है, जो श्वेत रक्त कणिकाओं और पट्टिकाणुओं/ प्लेटलेट्स की होती है।
2. श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या, लाल रक्त कणिकाओं की संख्या से अधिक होती है।
3. लाल रक्त कणिकाओं की संख्या सर्वाधिक होती है।
4. लाल रक्त कणिकाओं की संख्या, पट्टिकाणुओं/ प्लेटलेट्स की संख्या से कम होती है।
कूट :

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4                                                              [c]
8. पाचन तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
एंजाइम पोषक तत्त्व
1. एमाइलेज : वसा
2. लाइपेज़ : स्टार्च
3. ट्रिप्सिन : प्रोटीन
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 3                                                                              [d]
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए–
1. मुँह का सामान्य pH लगभग 6.5 होता है।
2. लार (Saliva) में सर्वाधिक मात्रा में जल (99%) उपस्थित होता है।
3. आमाशय का आकार ‘J’ के समान होता है।
4. ‘पाइलोरिक वॉल्व’ आमाशय व बड़ी आँत (Large Intestine) के मध्य पाया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही कथन है/हैं?
(a) केवल 1, 2 व 3
(b) केवल 1, 2 व 4
(c) केवल 1 व 2
(d) उपर्युक्त सभी                                                                       [a]
10. भोजन के समय मुख में आने वाली लार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
1. यह अग्न्याशय ग्रंथि से निकलने वाला एक रस है।
2. इसमें लार एमाइलेज नामक एंजाइम उपस्थित होता है, जो स्टार्च को शर्करा में तोड़ देता है।
कूटः-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 व 2 दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं                                                           [a]

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ