भारतीय सेना दिवस
भारतीय सेना द्वारा प्रतिवर्ष 15 जनवरी को 'भारतीय सेना दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
15 जनवरी,1949 को जनरल के.एम. करियप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफ.आर.आर. बुचर से सेना की कमान संभाली थी।
जनरल करियप्पा स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ थे।
75वाँ सेना दिवस समारोह 15 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया गया।
.jpg)
पहली बार इस समारोह का अयोजन भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर किया गया है।
इस दिन भारतीय सेना द्वारा भारतीय सैनिकों अदम्य साहस, वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करने के लिए नई दिल्ली एवं सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेड, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
भारतीय सेना की स्थापना ब्रिटिश भारत में लगभग 126 वर्ष पूर्व 1 अप्रैल, 1895 को हुई थी।
ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स के अनुसार भारतीय सेना विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है।
जय हिंद!

0 टिप्पणियाँ