Daily Current Affairs 09-11-2022 UPSC | RPSC | REET | CDS | NDA | SSC | BANK | NTPC

 

विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह, 2022

1. इसका आयोजन प्रतिवर्ष 9 नवंबर से 14 नवंबर तक किया जाता है।

2. इसका पहली बार आयोजन वर्ष 1986 में किया गया था।

3. यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक पहल है।

4. इसके पीछे मुख्य लक्ष्य प्रौद्योगिकी विकास में योगदान देना और शांति को बढ़ावा देना है।

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ‘हॉल ऑफ फेम’ की सूची में शामिल किए गए 3 नए दिग्गज खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल, इंग्लैंड की महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स और पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ‘हॉल ऑफ फेम’ की सूची में शामिल किया गया है।

 

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़

1. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को भारत का 50वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

2. उन्होंने जस्टिस उदय उमेश ललित का स्थान लिया है।

3. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के पिता वाईवी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश (CJI) थे।

 

घेम-100 (Ghaem - 100) प्रक्षेपण यान

1. यह ईरान का पहला त्रि-स्तरीय प्रक्षेपण यान है।  

मालाबार नौसेना अभ्यास

1. हाल ही में 26वां अंतर्राष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास जापान के योकोसुका में शुरू हुआ।

2. इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूएसए की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।


बैंक दर के आधार पर एक समान सोने (GOLD) की कीमत

1. केरल बैंक दर के आधार पर एक समान सोने की कीमतों को लॉन्च करने का निर्णय किया है।

2. ऐसा करने वाला केरल, भारत का पहला राज्य बन गया है।

3. भारत में स्वर्ण की सर्वाधिक खपत केरल में ही होती है।

 

G-20,2023  के लोगो (LOGO) व थीम का किया गया अनावरण

1. भारत के राष्ट्रीय ध्वज के चार रंगों से बने हुए  G-20 के लोगो में एक कमल के ऊपर बैठी हुई पृथ्वी शामिल है।

2. पृथ्वी जीवन के लिए भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण को दर्शाती है और इसी से, यह G20 इंडिया 2023 की थीम - "वसुधैव कुटुम्बकम: एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" प्राप्त करती है।

3. लोगो में सात पंखुड़ियाँ सात समुद्रों और G20 इंडिया 2023 में सात महाद्वीपों के एक साथ आने का प्रतीक हैं।

 

FloodHub’

1. यह गूगल द्वारा लॉन्च किया गया है।

2. यह बाढ़ का पूर्वानुमान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ