Daily Current Affairs 07-11-2022 & 08-11-2022 |UPSC | RPSC | REET | CDS | NDA | SSC | BANK | NTPC

22वां विधि आयोग

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 22 वें विधि आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

अध्यक्षकर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी।

अन्य सदस्य — जस्टिस केटी शंकरन, प्रोफेसर आनंद पालीवाल, प्रोफेसर डीपी वर्मा, प्रोफेसर राका आर्य और एम करुणानिधि।

भारत का विधि आयोग—

1. यह न तो एक संवैधानिक निकाय है और न ही एक वैधानिक निकाय है।

2. इसका गठन केंद्र सरकार के एक आदेश द्वारा किया जाता है।

3. यह कानून और न्याय मंत्रालय,भारत सरकार के सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करता है।

4. यह स्व-प्रेरणा के आधार पर भी कानूनों का अनुसंधान करता है और भारत में मौजूदा कानूनों की समीक्षा करता है।

5. भारत के प्रथम विधि आयोग का गठन वर्ष 1955 में किया गया था और एम सी सितलवाड इसके अध्यक्ष थे।

भारत के लिए शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता देश (अक्तूबर,2022 तक)

1. रूस (22%)

2. इराक (20.9%)

3. सऊदी अरब (16%)

आधार मित्र

1. यह UIDAI द्वारा विकसित किया गया है।

2. इसमें आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति की निगरानी करने और आधार नामांकन/अपडेट स्थिति की पुष्टि करने की क्षमता शामिल है।

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

1. यह जीवज़ी,वेधशाला उज्जैन में लगाई जाएगी।

2. यह सूर्य की स्थिति के साथ समन्वयित होगी।

"ट्रीज़ आउटसाइड फ़ॉरेस्ट इन इंडिया (TOFI)" कार्यक्रम

1. यह कार्यक्रम हरियाणा वन विभाग और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने हरियाणा राज्य में शुरू किया गया है।

2. यह "भारत में वनों के बाहर पेड़" कार्यक्रम कार्बन पृथक्करण को बढ़ाएगा, स्थानीय समुदायों का समर्थन करेगा, और कृषि के जलवायु लचीलेपन को मजबूत करेगा।

2041 तक कार्बन-तटस्थ पर्यटन स्थल मथुरा-वृंदावन

1. मथुरा-वृंदावन पर्यटन क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ