1. एकोनिट
·
यह फ्रांसीसी नौसेना का फ्रिगेट है।
· इसने
हाल ही में फ़्रांस-भारत के मध्य रक्षा सहयोग बढ़ाने की दृष्टि से मुंबई का दौरा
किया है।
2. हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA)
- हिंद
महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) एक अंतर-सरकारी संगठन है
जिसे 7 मार्च
1997 को स्थापित किया गया था।
- IORA
के दृष्टिकोण की शुरुआत 1995 में दक्षिण
अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की भारत यात्रा के दौरान हुई थी।
- हिंद
महासागर रिम एसोसिएशन का मुख्यालय एबीन
साइबर सिटी, मॉरीशस
में स्थित है।
- वर्तमान
में भारत सहित 23 देश
इसके सदस्य हैं।
- हाल
ही में भारतीय नौसेना द्वारा गोवा में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के
तत्वावधान में अवैध, गैर-रिपोर्टेड
और अनियमित (आईयूयू) मत्स्य पालन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
3. अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई)
सम्मेलन और एक्सपो 2022
·
अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो
2022 कोच्चि में 4 से 6 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
·
इसकी थीम "आज़ादी@75 - सतत आत्मनिर्भर
शहरी गतिशीलता" है।
4. मास्टर जोखिम भागीदारी समझौता
·
भारत-दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान
जोहान्सबर्ग में भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने फर्स्टरैंड बैंक
(एफआरबी) लिमिटेड के साथ व्यापार लेनदेन का समर्थन करने के लिए एक मास्टर जोखिम
भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
5."Permacrisis (पर्माक्रिसिस)"
·
“Permacrisis” एक शब्द है जिसको कोलिन्स डिक्शनरी का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’
चुना गया है।
· इस शब्द का अर्थ है ‘अस्थिरता और असुरक्षा की विस्तारित अवधि’।
6. प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI)
·
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष
2020-21 के लिए इसे जारी किया गया है।
·
यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूली
शिक्षा प्रणाली का साक्ष्य-आधारित व्यापक विश्लेषण है।
·
पीजीआई संरचना में 70 संकेतकों में 1,000 अंक शामिल
हैं, जिन्हें
दो श्रेणियों में बांटा गया है - परिणाम और शासन प्रबंधन।
·
इन श्रेणियों को आगे 5 डोमेन में विभाजित किया गया है, जैसे, सीखने के परिणाम (एलओ), एक्सेस (ए), इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं (आईएफ), इक्विटी (ई) और
शासन प्रक्रिया (जीपी)।
·
इसमें उच्चतम ग्रेड स्तर 1 है, जो कुल 1000 अंकों में
से 950 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के लिए है। निम्नतम
ग्रेड स्तर 10 है जो 551 से नीचे के स्कोर के लिए है।
7. "नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम"
·
यह कार्यक्रम मेघालय की सरकार द्वारा प्रारंभ किया
गया है।
·
यह कार्यक्रम जनता के बीच बहुत जरूरी जागरूकता पैदा
करेगा ताकि लोगों को सरकार द्वारा शुरू की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सही
जानकारी मिल सके।
8. स्व-रोजगार महिला संघ (सेवा) की संस्थापक : इलाबेन भट्ट
·
अहमदाबाद में जन्मीं और गाँधीवादी विचारधारा की
समर्थक इलाबेन भट्ट का हाल ही में निधन हो गया।
·
वह 1980 के दशक में राज्य सभा और भारत के योजना आयोग
की सदस्य थीं।
·
इन्होंने वर्ष 1972 में स्व-रोजगार महिला संघ (सेवा)
की स्थापना की थी।

0 टिप्पणियाँ