Daily Current Affairs 02-11-2022 UPSC | RPSC | REET | CDS | NDA | SSC | BANK | NTPC


1. 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम कैनेडी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से सम्मानित किया।

2. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) अवतार स्टार्टअप ‘Alter’

· Google ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार स्टार्टअप, Alter का अधिग्रहण किया है।

· यह स्टार्टअप सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, ब्रांडों के लिए अपनी आभासी पहचान व्यक्त करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) का उपयोग करने के लिए काम कर रहा था।

3. मैक्सिकन फॉर्मूला 1 जीपी 2022

· रेड बुल ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने मैक्सिकन फॉर्मूला 1 जीपी 2022 का खिताब जीत लिया है।

· मैक्स वेरस्टैपेन बेल्जियम और नीदरलैंड के नागरिक हैं।

4. पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्रहालय

· यह अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।

· यह मछली संग्रहालय भारत के पहले एकीकृत एक्वा पार्क (आईएपी) का हिस्सा होगा, जिसे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचडी) द्वारा स्वीकृत किया गया है।

5. तीसरा राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव

· इसका आयोजन भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में किया गया है।

· इस महोत्सव का प्रथम संस्करण वर्ष 2019 में रायपुर में ही आयोजित हुआ था।

6. ResponsibleSteel

· यह स्टील उद्योग की पहली वैश्विक बहु-हितधारक मानक और प्रमाणन पहल है।

· यह जलवायु परिवर्तन, विविधता, मानवाधिकारों सहित प्रमुख चुनौतियों का समाधान करके एक स्थायी इस्पात उद्योग के निर्माण की दिशा में इस्पात उत्पादकों, उपभोक्ताओं और बिचौलियों के साथ कार्य करने पर केंद्रित है।

· टाटा स्टील रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला भारत की पहली स्टील कंपनी है।

7. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर

· यह महाराष्ट्र के रंजनगांव क्षेत्र में विकसित किया जाएगा है।

· कुल 500 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में भारत सरकार द्वारा इस हेतु 207.98 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। शेष राशि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC), महाराष्ट्र सरकार की राज्य औद्योगिक एजेंसी द्वारा वहन की जाएगी।

8. "एशिया का परमाणुकरण"

· फ्रांसीसी लेखक रेने नाबास इस पुस्तक के लेखक हैं।

· इस पुस्तक में परमाणु आपातकाल और पाकिस्तान और चीन की सांठगांठ से उत्पन्न खतरे पर चर्चा की गई है।

9. होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

· प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा, ईटानगर का नामकरण "डोनी पोलो हवाई अड्डे, ईटानगर" के रूप में करने को मंजूरी दे दी है।

· यह नया नाम राज्य की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों की श्रद्धा को दर्शाता है।

10. इंडिया केम

· यह भारत सरकार के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग का प्रमुख कार्यक्रम है।

· यह भारतीय रसायनों और पेट्रोकेमिकल उद्योग पर केंद्रित सबसे बड़ा आयोजन है।

इंडिया केम 2022

· इंडिया केम 2022 के 12वें संस्करण का आयोजन रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

· इसका आयोजन नई दिल्ली में "विजन 2030: केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया" थीम पर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ