· डिजिटल मुद्रा या रुपया पैसे का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है।
· इसका उपयोग संपर्क रहित लेनदेन में किया जा सकता है।
· इसकी घोषणा संघीय बजट,2022 में की गई थी।
· यह 2 प्रकार का होगा—
(a) खुदरा (CBDC-R) : यह संभावित रूप से सभी के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।
(b) थोक (CBDC-W) : इसकी चुनिंदा वित्तीय संस्थानों तक सीमित पहुंच होगी।
· यह धन के मौजूदा रूपों को बदलने के बजाय इनके पूरक के रूप में कार्य करेगा।
· वर्तमान करन्सी नोट्स की तुलना में इसके अधिक आसान, तेज और सस्ता होने की संभावना है।
· भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) डिजिटल रूप में एक कानूनी टेन्डर होगी।
2. जबरन विस्थापित लोगों के संदर्भ में यूएनएचसीआर (UNHRC) रिपोर्ट
· इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में शरणार्थियों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत वाले लोगों की कुल संख्या 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 के अंत में ऐसे लोगों की कुल संख्या 25.7 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2022 के मध्य तक 32 मिलियन हो गई।
· जून,2022 के अंत में, सभी शरणार्थियों में से आधे से अधिक (56 प्रतिशत) सीरियाई, वेनेजुएला या यूक्रेनी थे।
· शीर्ष शरणार्थी वाले 5 देशों का अवरोही क्रम: तुर्की, कोलम्बिया, जर्मनी, पाकिस्तान व युगांडा।
UNHCR
1. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) का कार्यालय द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1950 में बनाया गया था।
2. इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है और यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है।
3. यह एक ग़ैर-लाभकारी संगठन है।
4. इसको दो नोबेल शांति पुरस्कार (1954 में और फिर 1981 में) प्रदान किए गए हैं।
5. शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1951 का कन्वेंशन और शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1967 का प्रोटोकॉल, UNHCR को जनादेश प्रदान करता है।
6. इसके द्वारा ‘नानसेन शरणार्थी पुरस्कार’ दिया जाता है। यह पुरस्कार वर्ष 1954 में इसके द्वारा स्थापित किया गया था।
3. लक्ष्मीर भंडार योजना
· यह योजना अगस्त,2021 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है।
· इस योजना का प्रमुख लक्ष्य 25-60 वर्ष के आयु वर्ग में परिवार की महिला मुखिया को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
· इस योजना के तहत सामान्य जाति वर्ग की महिलाओं को हर महीने 500 रुपये और एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को लगभग 1,000 रुपये प्रति माह दिया जाता है।
· हाल ही में योजना ने महिला और बाल विकास श्रेणी में SKOCH पुरस्कार जीता है।
4. स्कोच पुरस्कार:
यह पुरस्कार वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था।
यह पुरस्कार सुशासन, समावेशी विकास, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों में उत्कृष्टता, परिवर्तन प्रबंधन, कॉर्पोरेट नेतृत्व, कॉर्पोरेट प्रशासन, नागरिक सेवा वितरण, क्षमता निर्माण और अन्य के बीच सशक्तिकरण के लिए दिया जाता है।
5. पहला आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव 2022
· प्रथम आसियान-भारत स्टार्ट-अप फेस्टिवल (एआईएसएफ) का उद्घाटन बोगोर, इंडोनेशिया में डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर, सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया।
· यह भारत सरकार के आसियान-भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास कोष (ADF) के तहत समर्थित है।
6. वैश्विक टीबी रिपोर्ट, 2022
· यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) द्वारा जारी की जाती है।
· इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के लिए भारत में टीबी की घटना प्रति 100,000 जनसंख्या पर 210 है।
· 2015 के आधारभूत वर्ष की तुलना में (टीबी की घटना भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर 256 थी); 18% की गिरावट आई है जो वैश्विक औसत 11% से 7 प्रतिशत अंक बेहतर है।
· वर्तमान में भारत टीबी की घटनाओं की दर के मामले में 36वें स्थान पर है।
6. भारत का 53वां टाइगर रिजर्व
· उत्तर प्रदेश के रानीपुर टाइगर रिजर्व को भारत का 53वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
· दुधवा, पीलीभीत, और अमनगढ़ के बाद यह उत्तर प्रदेश का 4th टाइगर रिजर्व होगा।
· रानीपुर टाइगर रिजर्व उत्तरी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती जंगलों से आच्छादित है और यह मेगाफौना टाइगर, तेंदुआ, भालू, चित्तीदार हिरण, सांभर और चिंकारा जैसे स्तनधारियों का घर है।
7. "स्टील मैन ऑफ इंडिया"
· "भारत के स्टील मैन" के रूप में विख्यात जमशेद जे ईरानी का 86 वर्ष की आयु में जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया।
· इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था।
8. उत्तर भारत का पहला डाटा सेंटर : Yotta Yotta D1
· उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के डेटा सेंटर पार्क में उत्तर भारत के पहले हाइपर-स्केल डेटा सेंटर ‘Yotta Yotta D1’ का उद्घाटन किया है।
· यह डाटा सेंटर भारत की डाटा स्टोरेज क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
9. फ्रेंच ओपन सुपर 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट
· हाल ही में भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन सुपर 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष युगल खिताब जीता लिया है।
10. लुइज़ इंसियो लूला डा सिल्वा
· वामपंथी वर्कर्स पार्टी के लुइज़ इंसियो लूला डी सिल्वा वर्तमान ब्राज़ीलियन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराकर ब्राज़ील के नए राष्ट्रपति बने हैं।
0 टिप्पणियाँ